चेहरा कहाँ गुम हो गया - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.3K reads

आँधियों में कुछ तो ढूँढ़ों, क्या यहाँ गुम हो गया
यह जमीं गुम हो गई या आसमाँ गुम हो गया

जिसकी पेशानी पे लिखा था, किराए का लिए
अजनबी सड़कों पे वो ख़ाली मकाँ गुम हो गया

भीगे कपड़ों को निचोड़ा था यह किसके हाथ ने
सिलवटों की भीड़ में चेहरा कहाँ गुम हो गया

रंग जितने थे, वो सब ख़ुशबू की सूरत उड़ गए
बंद मुट्ठी क्या खुली, सारा जहाँ गुम हो गया

अब तो दरियाओं में भी चलते हैं झक्कड़ गर्द के
याद बाक़ी रह गई आबे-रवाँ गुम हो गया

शहर से जब शहर मिलता है बिछुड़ जाते हैं लोग
तुम वहाँ खोए गए हो, मैं यहाँ गुम हो गया

आने वाले लोग अब पानी पे घर बनवाएँगे
अबके तूफाँ में तो ख़तरें का निशाँ गुम गो गया
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like