बिखर जाऊँगा मैं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

5 min read · 12.4K reads

फ़रामो शगारी की लीलाहटों में धुआं
बनके इक दिन बिखर जाऊँगा मैं
कोई धुंधला-धुध़ला-सा मंज़र हो जैसे,
अभी याद हूँ कल बिसर जाऊँगा मैं

मेरे सच की सारी हक़ीक़त यही है
कि सच्चाई के झूठ का रूप हूँ मैं
अगर सबका सच ही बनना पड़ा तो
अँधेरे में हर-सू बिखर जाऊँगा मैं,

मुझे सब्ज़ो-शादाब चावल के रेज़े*
अभी और चुनने दो इन घाटियों में
मैं आबी परिंदा हूँ जाड़ों की रात का
ये मौसम जो गुज़रा, गुज़र जाऊँगा मैं

तुम्हीं अब कोई ऐसी तकदीर सोचो
कि राइज-शुदा* जिंदगी जी सकूँ मैं
न सोची तो इन बेकराँ* बुसअतों* मैं,
अकेला-अकेला ही मर जाऊँगा मैं

मैं संगे-सरे-राह* हरगिज़ नहीं हूँ
मुझे इस तरह ठोकरों से न रौंदो
मैं पत्थर पहाड़ों की ढलवान का हूँ
अभी हूँ, अभी कूच कर जाऊँगा मैं

मैं चारों दिशाओं को मुट्ठी में थामें,
तहे-आस्माँ बे-सहारा खड़ा हूँ
कोई रास्तों का तैयुन* नहीं है
किसी को ख़बर क्या कि घट जाऊँगा मैं
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like