आख़िरी गाडी़ गुज़रने की सदा भी आ गई - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

आख़िरी गाडी़ गुज़रने की सदा भी आ गई
सो रहो बेख़्वाब आँखों! रात आधी आ गई

ज़िंदगी से सीख लीं हमने भी दुनियादारियाँ
रफ़्ता-रफ़्ता तुममें भी मौक़ापरस्ती आ गई

सादा-लौही*, देन जो क़स्बे भी थी रूख़सत हुई
शहर आना था कि उसमें होशियारी आ गई

हम मिले थे जाने क्या आफ़त-ज़दा रूहें लिए
गुफ़्तगू औरों की थी, आपस में तल्ख़ी* आ गई

आज अपने गाँव की हद पर पहुँचते हैं तो हम
पूछते हैं हमसफर ये कौन सी बस्ती आ गई

तर्क क्यों करते नहीं हो, कारोबारे-आरज़ू
ख़ानक़ाही अब तो बालों पे सफेदी आ गई
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like