भरी धूप में - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

2 min read · 12.4K reads

   
भरी धूप में चला जा रहा भैंसा
बुग्गी उठाए

बुग्गी में भरी हैं रोड़ी
बुग्गी में भरा है सीमेंट
बुग्गी में भरी है मिटटी

किसी का घर बनेगा
तोरण सजेगा
मुहूरत होगा ठाट-बाट से

याद नहीं करेगा कोई
रोयें नुचे इस भैंसे को
भरी धूप में ढोता रहा जो
बुनियाद घर की
हाँफता रहा प्यास और थकन से

                  
रचनाकाल : 1987
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like