रस्सी बुनते दादा - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

महीने-भर से बुन रहे हैं दादा
पटसन के रेशो को

अब वे आटेंगे ढेरा से हफ़्ते भर
फिर तैयार होंगे
रस्सी के कई गोल गुढ़ुवे

इन्हीं रस्सियों से बनाएंगे
गाय-बछड़ों के लिए गेरवा
बैलों की बागन
काँवर की जोती
दही का सींका

गाँथेंगे खाट, मचोलियाँ
और अंत में बनाएंगे दादा
एक लम्बी डोर झूले के लिए

देखता हूँ मैं दादा के कर्मठ हाथों को ध्यान से
सोचता हूँ
और आगे ले जाऊंगा मैं
हुनर की इस धारा को
दादा के हाथों से लेकर
अपने बच्चों तक ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी