मछली - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

मछली सिर्फ़ चारा देखती है
चारे में छुपा काँटा नहीं

नहीं देखती उस महीन डोर को
जिससे बंधा है चारा
और न ही उस डंडी को
जिससे बंधी है डोर

उन हाथों को भी
नहीं देख पाती है
जो थामे हुए हैं डंडी

मछली देखती है यह सारा दॄश्य
जब वह पानी के बाहर होती है ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories