काँसे का गिलास - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

यह काँसे का गिलास
जिस पर लिखा है पिता का नाम
दूर से चमकता है धूप में
जब रख देती है माँ
माँजने के बाद बर्तनों के बीच

गिलास
जिसे ख़रीदा था
पिता के पिता ने
पिता के जन्मदिन पर
बताती है माँ

नहीं रहे पिता
नहीं रहे पिता के पिता
है
यह गिलास
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like