पिता - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

पिता
तुम्हें संधि स्वीकार नहीं
तुम्हारा युद्ध कब समाप्त होगा

तुम्हारे झोले से
निकाल लिया है
किसी ने
अमन की पुड़िया को

मैं जानता हूँ
अकबर-राणाँ जैसा
नहीं होगा तुम्हारा इतिहास
क्योंकि
वे राज्य जीतते थे
तुम रोटी जीतते हो ।

निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like