गाँव की सुबह - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

चिड़ियों से पहले
उठते बाबा

उनसे पहले उठ जाती है
उनकी खाँसी

उठते ही करते हैं धरती को प्रणाम
फिर रखते हैं पाँव धरती पर
फिर जागती हैं नींद से
अंधेरे में डूबी गलियाँ

जागते हैं घर
जागता है गाँव ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like