ऎसी ही एक दुनिया - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

कोसों दूर से चलकर आए पिता
पावस के इन दिनों में भीगते हुए
बहुत इंतज़ार के बाद
जैसे आया हो वसंत
उदास पतझड़ में

सुनाते रहे पिता गाँव का हालचाल
फ़सलों की हालत
और सुख-दुख की ख़बरें
पिता जिन्होंने मुझे दी एक दुनिया

ऎसी ही एक दुनिया
अपने बच्चे को देते समय
मैं भूलूंगा नहीं
पिता की दुनिया का नक्शा ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य