ये कैसे दिन आये - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

शहर में त्योहार है, ये कैसे दिन आए।
लिपे पुते घर-बार हैं, ये कैसे दिन आए।
ऋतु ले रही अंगड़ाई बदली-सी है छाई,
पड़ने लगी फुहार है ये कैसे दिन आए।
पशु-पक्षी, जीव-जन्तु सब हो रहे उल्लसित,
मानव हृदय भी खुशगवार है ये कैसे दिन आए।
सड़कों में पार्कों में बढ़ रही चहल-पहल,
भरे-भरे बाजार हैं ये कैसे दिन आए ।
कृषक भी उल्लसित हो रहे खेतों में,
हरा-भरा कारोबार है ये कैसे दिन आए।
इन दिनों की खुशियाँ हम भर लें हृदय में,
ये दिन तो बस चार हैं ये कैसे दिन आए
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like