याद - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

शाखों से एक चिड़िया उड़ी
दिल सहला गई
पत्तों में कलियां खिलीं
मन बहला गई
याद आयी एक सुहानी शाम
छा गई आँखों में
घुल गई साँसों में
फिर होठों पर आ कर
गीत कोई गा गई
फूल उड़ते रहे, शबनम बरसती रही
बर्फ के आइने संग बिम्ब सरकती रही
साथ हो तुम भी परछाँई बता गई
कितनी भी दूर उड़ जाये मन
सागर को छू कर भी प्यासा ही लौट आये
जल की तरंगे ही
प्यास बुझा गईं।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like