तुम्हारा एहसास - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

घबराना नही मेरे दिल/जब
मेरे रास्तों में अँधेरा उतर आये
या मैं भोर को ढूँढती हुई
दुनिया की दौड़ में
अँधेरे और प्रकाश मिश्रित/ सड़क पर
तेजी से दौड़ने लगूँ
पथराई हुई आँखों से
अँधेरी सड़क पर रोशनी
ढूँढती फिरूँ।
ऐ मेरे दिल
तुम तब भी न घबराना
जब मेरे गीतों में
र्दद उभर आये
तुम्हारे सौन्दर्य का गीत गाते-गाते
मेरे स्वर बहक जाये, तो
ऐ मेरे दिल!
तुम वादा करो
जिस प्रकार कृष्ण ने
जयद्रथ वध के समय
सूर्य को ढ़क लिया था
वादा करो..
उस समय तुम भी अपने
 सौंदर्य को ढ़क लोगे।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like