प्रेम की ऋतुयें - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

आज जब कि मेरे साथ हैं
तुम्हारी स्मृतियाँ शेष
ऋतुयें तो अब भी आती हैं
गुलमोहर की... रंगो की...
प्रेम के पुश्पों की... और बारिश की...
सरसों के पीले पुष्पों से भरे खेतों में...
पत्तों से झरते पानी की बूँदों में...
तुम अब भी मेरे समक्ष
आ कर खड़े हो जाते हो
हृदय के सूने वितान में
अब भी चमक उठता है
एक टूटा हुआ तारा
जिसे देख कर
तुम्हारे हाथों को पकड़े हुए मैंने
इच्छित कुछ मांग लिया था
तुम्हारे साथ व्यतीत वो ऋतुयें प्रेम की
सिमटती जा रही हैं
तुम्हारी दी हुई डायरी के पन्नों में
पन्नों मे खिल उठा है... दूर-दूर तक
गुलमोहर के पुश्पों से भरा जंगल
एक नन्ही चिड़िया के गान से
संगीतबद्ध हो रहा है... पूरा का पूरा जंगल
उड़ रहे हैं सर्वत्र... गुलमोहर के पुष्प।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like