नदी की कराह - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी रोज़ यूं ही
वक्त की नदी में
घुलती रहेगी रेत हो कर
मैं प्रतीक्षा कर रही हूँ
उस दिन का जब
 नदी में उठेगा एक
तूफ़ान/ नदी का पानी उफन कर
दूर-दूर तक फेेेैल जायेगा
किनारों को पार करता हुआ
बह जायेगी ढ़ेर सारी रेत
एक ही दिन में।
उसके बाद तुम्हे
स्वच्छ शान्ति दिखाई देगी
नदी म,ें किनारों में,
सर्वत्र
तुम नही सुनते
प्रतिक्षण, धीरे-धीरे
रेत को बहाती हुई
 नदी की दुःख भरी कराह।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like