मौसम के रंग - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

जब कभी उदास होता है मौसम
खुली हवायें बनाने लगती हैं कुछ दूरी
चंचल हो उठते हैं वृक्षों के पीले पत्ते
ढलते दिन की लम्बी परछाईयों में
ठहरे से आकाश में चुपचाप
निकल आता है नीला चाँद
इस बेरंग मौसम में
वृक्षों के नीचे पीले पत्तों की कालीन पर
फुदकती है एक चिड़िया
चाँद के सर्द होने... पत्तों के टूटने से पूर्व
मैं उतार लेती हूँ चाँद को जल भरे कटोरे में
सूखे पत्तों के संगीत में
जीवंत होने लगा है सर्द चाँद।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like