मद्धिम उजास - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

ज्यों-ज्यों
व्यतीत होती जा रही थी रात
और सो रहा था
पूरा का पूरा शहर
कोहरे की सफेद चादर में
कोहरे की चादर
घनी और घनी होती जा रही थी
इतनी घनी कि स्पश्ट कुछ भी नहीं था
विस्तृत कोहरे में समुद्र में डूबते-उतराते
मछलियों-से वृक्ष और घर
सहसा निकल पड़ते हैं बाहर
आखिर वे कब तक रह सकते हैं
 अँधेरे कोहरे की
घनी चादर के नीचे
सूर्य का मद्धिम उजास
कोहरे को तोड़ने लगा है।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like