हठी दिन - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

दिन छोटे बच्चे-सा
किलकारियाँ भरता दिन
आहिस्ता-आहिस्ता चलता
ठुमकता, मचलता
अपनी ओर आकृष्ट करता दिन
थक जाता
रूआँसा-दिखता
कभी सो जाता दिन
कभी सुन लेता
दौड़ाता कभी अपने पीछे
हठी शिशु-सा
हठ मनवाता दिन।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like