अपरिहार्य - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

शहर-दर- शहर
भटकता इन्सान
कर ही लेता है
दो जून की रोटी का जुगाड़
कर लेता है एक छत का इन्तज़ाम
सड़क-दर सड़क
शहर-दर-शहर
भागते-भागते/ वह छुप जाता है
उस छत के नीचे
खा कर दो निवाले रोटी के
दूसरे दिन वह अपनी
संवेदनायें/या कि
मानवीय भावनायें
उस छत के नीचे छुपा कर
निकल पड़ता है
सड़क-दर सड़क
वह नही देखना चाहता
पुल के नाचे बैठी
जर्जर, कंकाल शरीर
धूसर, मिट्टी जैसी/निस्तेज
नेत्रों वाली वृ़द्धा को
वह नही देखना चाहता
सड़क के किनारे पड़े
मृत, लावारिस मानव शरीर को
भीड़ से निर्मित शहर में
अस्तित्वहीन
उसका शहर-दर-शहर
     सड़क-दर-सड़क
     भटकना/ अपरिहार्य है।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like