मैं राज़ी तू राज़ी है - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

2 min read · 12.4K reads

मैं राज़ी तू राज़ी है
क्यों ग़ुस्से में क़ाज़ी है

आंखें करती हैं बातें
मुंह करता लफ्फाज़ी है

जीतो हारो फर्क नहीं
ये तो दिल की बाज़ी है

तुम बिन मेरे इस दिल को
दुनिया से नाराज़ी है

कड़वा मीठा हम सब का
अपना अपना माज़ी है

दर्द अभी कम है ‘नीरज’
चोट अभी कुछ ताज़ी है
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like