ढूँढते हो कहाँ उसे हर सू - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

ढूँढते हो कहाँ उसे हर सू
बंद आँखें करो दिखे हर सू

दीप से दीप यूँ जलाने के
चल पड़ें काश सिलसिले हर सू

एक रावण था सिर्फ त्रेता में
अब नज़र आ रहे मुझे हर सू

छत की कीमत वही बताएँगे जो
रह रहे आसमां तले हर सू

आप थे फूल टहनियों पे सजे
हम थे खुशबू बिखर गए हर सू

वार सोते में कर गया कोई
आँख खोली तो यार थे हर सू

दिन ढले क़त्ल हो गया सूरज
सुर्ख ही सुर्ख दिख रहा हर सू

जब से आई है वो परी घर में
दीप खुशियों के जल उठे हर सू

जब कभी छुप के मुस्कुराती है
फूटते हैं अनार से हर सू

है दिवाली वही असल नीरज
तीरगी दूर जो करे हर सू
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More from नीरज गोस्वामी

  1. समझ लेना कि होली है - नीरज गोस्वामी

    करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली हैहिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है

    12.4K reads
  2. हमेशा बात ये दिल ने कही है - नीरज गोस्वामी

    हमेशा बात ये दिल ने कही हैतुम्‍हारा साथ हो तो जिंदगी है

    12.4K reads
  3. कोयल की कूक मोर का नर्तन कहाँ गया - नीरज गोस्वामी

    कोयल की कूक मोर का नर्तन कहाँ गयापत्थर कहॉं से आये हैं गुलशन कहाँ गया

    12.4K reads
  4. इधर यह ज़बाँ कुछ बताती नहीं है - नीरज गोस्वामी

    इधर यह ज़बाँ कुछ बताती नहीं हैउधर आँख कुछ भी छुपाती नहीं है

    12.4K reads
  5. जब शुरू में रफ़्ता- रफ़्ता बोलता है - नीरज गोस्वामी

    जब शुरू में रफ़्ता- रफ़्ता बोलता हैमुँह से बच्चे के फ़रिश्ता बोलता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like