हमेशा बात ये दिल ने कही है - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads


हमेशा बात ये दिल ने कही है
तुम्‍हारा साथ हो तो जिंदगी है

उछालो ज़ोर से कितना भी यारों
उछल कर चीज़ हर नीचे गिरी है

किसी के दर्द में आंसू बहाना
इबादत है खुदा की, बंदगी है

डरेगा बिजलियों से क्‍यों शजर वो
जड़ों में जिसकी थोड़ी भी नमी है

उजाले तब तलक जिंदा रहेंगे
बसी जब तक दिलों में तीरगी है

कभी मत भूल कर भी आजमाना
ये बस कहने को ही दुनिया भली है


यहां अटके पड़े हैं आप नीरज
वहां मंजिल सदाएं दे रही है
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More from नीरज गोस्वामी

  1. समझ लेना कि होली है - नीरज गोस्वामी

    करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली हैहिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है

    12.4K reads
  2. ढूँढते हो कहाँ उसे हर सू - नीरज गोस्वामी

    ढूँढते हो कहाँ उसे हर सूबंद आँखें करो दिखे हर सू

    12.4K reads
  3. कोयल की कूक मोर का नर्तन कहाँ गया - नीरज गोस्वामी

    कोयल की कूक मोर का नर्तन कहाँ गयापत्थर कहॉं से आये हैं गुलशन कहाँ गया

    12.4K reads
  4. इधर यह ज़बाँ कुछ बताती नहीं है - नीरज गोस्वामी

    इधर यह ज़बाँ कुछ बताती नहीं हैउधर आँख कुछ भी छुपाती नहीं है

    12.4K reads
  5. जब शुरू में रफ़्ता- रफ़्ता बोलता है - नीरज गोस्वामी

    जब शुरू में रफ़्ता- रफ़्ता बोलता हैमुँह से बच्चे के फ़रिश्ता बोलता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like