बहुत सोचा किए क्या ज़िंदगी है

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

बहुत सोचा किए क्या ज़िंदगी है

फ़क़त इक धुँद में आवारगी है

तबीअ'त में जो ये शाइस्तगी है

तुम्हारे नाम से वाबस्तगी है

कुरेदा बा'द बरसों के तो देखा

मिरे ज़ख़्मों में अब भी ताज़गी है

किसी के साथ हूँ ऐसे अज़ल से

समुंदर साथ जैसे तिश्नगी है

मिरे ख़्वाबों में अपना घर बना लो

नगर में अब कहाँ पाकीज़गी है

कोई मौसम न लाएगा सवेरा

तुम्हारे ज़ेहन में गर तीरगी है

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like