ज़िंदगी रात थी गुज़र ही गई
इक अजब बात थी गुज़र ही गई
जो मसाफ़त थी सब तमाम हुई
कैसी बरसात थी गुज़र ही गई
लोग जितने मिले बिछड़ ही गए
क्या मुलाक़ात थी गुज़र ही गई
साँप ही साँप थे कहानी में
इक ख़ुराफ़ात थी गुज़र ही गई
दिन थे आसेब रात डाइन थी
कैसी आफ़ात थी गुज़र ही गई
जान ने'मत थी या उक़ूबत थी
जो भी सौग़ात थी गुज़र ही गई








