नीलमा नाहीद दुर्रानी के शेर

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

औरत अपना आप बचाए तब भी मुजरिम होती है

औरत अपना आप गँवाए तब भी मुजरिम होती है


कोई तो आए ख़िज़ाँ में पत्ते उगाने वाला

गुलों की ख़ुशबू को क़ैद करना कोई तो सीखे


शबनम तुम्हारे सहन में रोई तमाम रात

लेकिन हर एक फूल का चेहरा निखर गया


मैं ने सूरज चाँद सितारे तेरे नाम लिखे हैं

जग में जितने फूल हैं सारे तेरे नाम लिखे हैं


मोहब्बत की हमें फ़ुर्सत नहीं थी

जमाल-ए-यार ने चौंका दिया था


हम अपने आप में गुम जा रहे थे

किसी गुफ़्तार ने चौंका दिया था

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like