हवालात - नज़्म

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

फूलों वाले बाग़ में बैठ कर

एक बड़ा सा पिंजरा देखा

जिस में कुछ इंसान भरे थे

पीली रंगत

वहशी आँखें

बिखरे बालों वाले इंसाँ

छोटे से इस तंग पिंजरे में

कुछ बैठे थे कुछ लेटे थे

लेकिन सब कुछ सोच रहे थे

शायद अपनी अपनी सज़ाएँ

या फिर अपने अपने जराएम

या उन लोगों के बारे में

जो पिंजरे से बाहर बैठे

आज़ादी पर नाज़ाँ थे

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like