चिड़िया - निकिता नैथानी

निकिता नैथानीनिकिता नैथानी

6 min read · 12.4K reads

मेरी खिड़की पर बैठी चिड़िया
गीत मधुर गाती है
हैं उम्मीदें अब भी जग में
मुझको बतलाती है

कटु स्वप्नों से भरी निशा भी
अतः बीत जाती है
नया सवेरा लेकर किरणे
आख़िर आ जाती हैं
मेरी खिड़की पर बैठी चिड़िया …।

माना हमने जीवन में इस
दुख है कठिनाई है
दो चेहरों के लोग यहाँ पर
ना कोई हमराही है
लेकिन यही सोचकर क्या
जीवन को त्यक्त करोगे ?
या ख़ुद से भी लड़कर के
स्वयं का मान करोगे ?

सुनो, विपदाओं में पड़कर ही
मनुज सम्भल पाता है
और कँटकों के मध्य ही
पुष्प महक पाता है
मेरी खिड़की पर बैठी चिड़िया …।

है नहीं सम्भव इस जग में की
तुम बिना गिरे उठ पाओ
जब निकल पड़ो घर से तब
बिना भटके मँज़िल पा जाओ
मत समझो अपनी दुर्बलताओं को
अपनी हार
सुख और दुख तो अपने मन के
आते-जाते मेहमान
मेरी खिड़की पर बैठी चिड़िया …।

प्रकृति सृष्टि का मूल
ब्रह्म का मूल है, ये तुम जानो,
आदर करो अब भी वरना
प्रलय को तुम स्वीकारो,
पर एक बात है जो जीवन में
गाँठ बान्धकर रखना
प्रकृति माँ को भी अपनी
माँ के आँचल-सा रखना ।

जीवन है वो, उसको साधो
तुम स्वयं सम्भल जाओगे
एक दूजे का हाथ पकड़कर
ही तुम तर पाओगे
मेरी खिड़की पर बैठी चिड़िया …।
निकिता नैथानी
About the poet

निकिता नैथानी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like