मिरे सर कर्ज है कुछ जिन्दगी का - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

मिरे सर कर्ज़ है कुछ ज़िन्दगी का
नहीं तो मर चुका होता कभी का

जरूरी है तअल्लुक जिन्दगी का
वही अच्छा जो हो जाये किसी का

अजाना रास्ता दो अजनबी का
सफर करना है पूरी जिन्दगी का

न जाने इस जमाने के दरिन्दे
कहाँ से लाये चेहरा आदमी का

कज़ा सर पर है लब पर नाम उनका
यही लम्हा है हासिल जिन्दगी का

वहाँ भी काम आती है मुहब्बत
जहाँ कोई नहीं होता किसी का

’नजीर’ आती है बालों पर सफेदी
सवेरा हो रहा है जिन्दगी का
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like