जान कर बन रही है क्यों अनजान - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

जान कर बन रही है क्यों अनजान,
ऐ मिरी जिन्दगी मुझे पहचान,

घाट पर मन्दिरों के साये में
बैठ कर दूर कर रहा हूँ थकान

गोते खाती है दृष्टि गंगा मं
और करती है चेतना स्नान

घाट पर इस तरह हँसीं लहरें
जैसे माता की गोद में संतान

कितने शब्दों को पंख देती है
अपनी बेपंख कल्पना की उड़ान

यों खयालात का उतार-चढ़ाव
जैसे पर्वत की ऊँची-नीची चटान

फूटते हैं वहाँ-वहाँ से गीत
टूटती है जहाँ-जहाँ से तान

मेरे गीतों में ऐसी सोंधी गमक
साँस लेता हो जैसे हिन्दुस्तान

काशी नगरी की खाक हूँ प्यारे
’बतकदा’ है मेरा निवास स्थान

पास मन्दिर में बज हर है गजर [1]
दूर मस्जिद में हो रही है अजान

सजदा वो भी बुतों के झुरमुट में
कितना मजबूत है मेरा ईमान

मैं तिरासी बरस से चलता हूँ
जिन्दगी कुछ दिनों की है मेहमान

वक्त मिलने का फिर मिले न मिले
ये मुलाकात भी गनीमत जान ।
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like