गुलबदन, गुल पैरहन [1] ग़ुंचा [2] दहन [3] याद आ गया
जिस चमन में भी गये अपना चमन याद आ गया
धूप खायी गेसुए साया फिगन [4] याद आ गया
जब हुई तकलीफ गुरबत [5] में वतन याद आ गया
गिर गयी मेरी निगाहों से बहारे रंग-रंग
एक ऐसा हुस्न सादा पैरहन याद आ गया
सामने से कोई गुरजा आज इस अंदाज से
जिन्दगी को अपना खोया बाँकपन याद आ गया
आईने में अपने बालों की सफेदी देख कर
याद करता था जवानी को कफन याद आ गया
शहर में भी र हके दीवाना सँभल जाता मगर
शहरियों ने वो सितम ढाये कि बन याद आ गया
एक परदेशी से कर ली आज तुमने दोस्ती
क्या करोगे कल अगर उसको वतन याद आ गया
चौकड़ी भरते नहीं देखा कई दिन से ’नजीर’
हिरनियों को क्या कोई जख्मी हिरन याद आ गया
जिस चमन में भी गये अपना चमन याद आ गया
धूप खायी गेसुए साया फिगन [4] याद आ गया
जब हुई तकलीफ गुरबत [5] में वतन याद आ गया
गिर गयी मेरी निगाहों से बहारे रंग-रंग
एक ऐसा हुस्न सादा पैरहन याद आ गया
सामने से कोई गुरजा आज इस अंदाज से
जिन्दगी को अपना खोया बाँकपन याद आ गया
आईने में अपने बालों की सफेदी देख कर
याद करता था जवानी को कफन याद आ गया
शहर में भी र हके दीवाना सँभल जाता मगर
शहरियों ने वो सितम ढाये कि बन याद आ गया
एक परदेशी से कर ली आज तुमने दोस्ती
क्या करोगे कल अगर उसको वतन याद आ गया
चौकड़ी भरते नहीं देखा कई दिन से ’नजीर’
हिरनियों को क्या कोई जख्मी हिरन याद आ गया








