झोंपड़ा - नज़्म

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

2 min read · 12.4K reads

ये तन जो है हर इक के उतारे का झोंपड़ा

इस से है अब भी सब के सहारे का झोंपड़ा

इस से है बादशह के नज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही है फ़क़ीर बिचारे का झोंपड़ा

अपना न मोल का न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही भोले-भाले इसी में सियाने हैं

इस में ही होशियार इसी में दिवाने हैं

इस में ही दुश्मन इस में ही अपने बेगाने हैं

शा-झोंपड़ा भी अपने इसी में नमाने हैं

अपना न मोल है न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही लोग इश्क़-ओ-मोहब्बत के मारे हैं

इस में ही शोख़ हुस्न के चाँद और सितारे हैं

इस में ही यार-दोस्त इसी में पियारे हैं

शा-झोंपड़ा भी अपने इसी में बिचारे हैं

अपना न मोल है न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही अहल-ए-दौलत-ओ-मुनइम अमीर हैं

इस में ही रहते सारे जहाँ के फ़क़ीर हैं

इस में ही शाह और इसी में वज़ीर हैं

इस में ही हैं सग़ीर इसी में कबीर हैं

इतना न मोल का न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही चोर-ठग हैं इसी में अमोल हैं

इस में ही रोनी शक्ल इसी में ढिढोल हैं

इस में ही बाजे और नक़ारे-ओ-ढोल हैं

शा-झोंपड़ा भी इस में ही करते कलोल हैं

इतना न मोल का न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस में ही पारसा हैं इसी में लवंद हैं

बेदर्द भी इसी में है और दर्दमंद हैं

इस में ही सब परंद इसी में चरंद हैं

शा-झोंपड़ा भी अब इसी डर बे बंद हैं

इतना न मोल का न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

इस झोंपड़े में रहते हैं सब शाह और वज़ीर

इस में वकील बख़्शी ओ मुतसद्दी और अमीर

इस में ही सब ग़रीब हैं इस में ही सब फ़क़ीर

शा-झोंपड़ा जो कहते हैं सच है मियाँ 'नज़ीर'

इतना न मोल का न इजारे का झोंपड़ा

बाबा ये तन है दम के गुज़ारे का झोंपड़ा

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like