बहार - नज़्म

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

गुलशन-ए-आलम में जब तशरीफ़ लाती है बहार

रंग-ओ-बू के हुस्न क्या क्या कुछ दिखाती है बहार

सुब्ह को ला कर नसीम दिल-कुशा हर शाख़ पर

ताज़ा-तर किस किस तरह के गुल खिलाती है बहार

नौनिहालों की दिखा कर दम-ब-दम नश्व-ओ-नुमा

जिस्म में रूह-ए-रवाँ क्या क्या बढ़ाती है बहार

बुलबुलें चहकारती हैं शाख़-ए-गुल पर जा-ब-जा

बुलबुलें क्या फ़िल-हक़ीक़त चहचहाती है बहार

हौज़-ओ-फ़व्वारों को दे कर आबरू फिर लुत्फ़ से

क्या मोअत्तर फ़र्श सब्ज़े का बिछाती है बहार

जुम्बिश-ए-बाद-ए-सबा से हो के हम-दोश-ए-नशात

साथ हर सब्ज़े के क्या क्या लहलहाती है बहार

ख़ल्क़ को हर लहज़ा अपने हुस्न की रंगत दिखा

बे-तकल्लुफ़ क्या ही हर दिल में समाती है बहार

मजमा-ए-ख़ूबाँ हुजूम-ए-आशिक़ाँ और जोश-ए-गुल

देख इन रंगों को क्या क्या खिलखिलाती है बहार

गुल-रुख़ों की देख कर गुल-बाज़ियाँ हर दम नज़ीर

गुल इधर ख़ंदाँ उधर धूमें मचाती है बहार

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like