वो चाँदनी में जो टुक सैर को निकलते हैं

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

वो चाँदनी में जो टुक सैर को निकलते हैं

तो मह के तश्त में घी के चराग़ चलते हैं

पड़े हवस ही हवस में हमेशा गलते हैं

हमारे देखिए अरमान कब निकलते हैं

हुजूम-ए-आह है आँखों से अश्क ढलते हैं

भरे हैं चाव जो दिल में सो यूँ निकलते हैं

चराग़-ए-सुब्ह ये कहता है आफ़्ताब को देख

ये बज़्म तुम को मुबारक हो हम तो चलते हैं

ब-रंग-ए-अश्क कभी गिर के हम न सँभले आह

यही कहा किए जी में कि अब सँभलते हैं

निकालता है हमें फिर वो अपने कूचे से

अभी तो निकले नहीं हैं पर अब निकलते हैं

फ़िदा जो दिल से है इन शोख़ सब्ज़ा रंगों पर

ये ज़ालिम उस की ही छाती पे मूँग दलते हैं

हुआ नहीफ़ भी याँ तक कि हज़रत-ए-मजनूँ

ये मुझ से कहते हैं और हाथ अपने मलते हैं

कोई तो पगड़ी बदलता है और से लेकिन

मियाँ 'नज़ीर' हम अब तुम से तन बदलते हैं

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like