रुख़ परी चश्म परी ज़ुल्फ़ परी आन परी

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

रुख़ परी चश्म परी ज़ुल्फ़ परी आन परी

क्यूँ न अब नाम-ए-ख़ुदा हो तिरे क़ुर्बान परी

झमके झमके वो सुरय्या के किरन फूल वो फूल

बुंदे बाले परी मोती परी और कान परी

रश्क-ए-ख़ुर्शीद जबीं अब्र-ए-सियह सी पट्टी

लहर चोटी की ग़ज़ब ज़ुल्फ़-ए-परेशान परी

हुस्न गुलज़ार क़मर शक्ल सुराही गर्दन

मह-जबीं सेब-ए-ज़क़न चाह-ए-ज़नख़दान परी

मार ग़म्ज़ा की बला तीर-ए-निगह दस्त-ए-सिनाँ

तेग़-ए-अबरू की सितम तरकश-ए-मिज़्गान परी

मुस्कुराने की अदा जैसे चमक बिजली की

आन हँसने की क़यामत लब-ओ-दंदान परी

आँख मस्ती की भरी शोख़ निगाहें चंचल

क़हर काजल की खचावट मिसी ओ पान परी

बेनी और नथ का वो आलम कि छिदे दिल जिस से

हूर चुन्नी की झलक गौहर-ए-ग़लतान परी

धुकधुकी चाँद सी जुगनू भी सितारों की मिसाल

इत्र-दाँ तुर्फ़ा वो तोड़े भी दरख़्शान परी

चाक सीने का ग़ज़ब साफ़ बदन मोती सा

एक तस्वीर सी कुर्ती का गरेबान परी

पुश्त गुल-बर्ग शिकम सीम कमर तार-ए-निगाह

सान-ए-बिल्लोर गुलावट में हर इक रान परी

घेरा pashvaaz का वो जिस के कनारी क़ुर्बां

चाल आफ़त की निशाँ जुम्बिश-ए-दामान परी

क्या कहूँ उस के सरापा की मैं तारीफ़ 'नज़ीर'

क़द परी धज परी आलम परी और शान परी

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like