रहे जो शब को हम उस गुल के सात कोठे पर

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

रहे जो शब को हम उस गुल के सात कोठे पर

तो क्या बहार से गुज़री है रात कोठे पर

ये धूम-धाम रही सुब्ह तक अहा-हा-हा

किसी की उतरी है जैसे बरात कोठे पर

मकाँ जो ऐश का हाथ आया ग़ैर से ख़ाली

पटे के चलने लगे फिर तो हात कोठे पर

गिराया शोर किया गालियाँ दीं धूम मची

अजब तरह की हुई वारदात कोठे पर

लिखें हम ऐश की तख़्ती को किस तरह ऐ जाँ

क़लम ज़मीन के ऊपर दवात कोठे पर

कमंद ज़ुल्फ़ की लटका के दिल को ले लीजे

ये जिंस यूँ नहीं आने की हात कोठे पर

ख़ुदा के वास्ते ज़ीने की राह बतलाओ

हमें भी कहनी है कुछ तुम से बात कोठे पर

लिपट के सोए जो उस गुल-बदन के साथ 'नज़ीर'

तमाम हो गईं हल मुश्किलात कोठे पर

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like