हर आन तुम्हारे छुपने से ऐसा ही अगर दुख पाएँगे हम

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

हर आन तुम्हारे छुपने से ऐसा ही अगर दुख पाएँगे हम

तो हार के इक दिन इस की भी तदबीर कोई ठहराएँगे हम

बेज़ार करेंगे ख़ातिर को पहले तो तुम्हारी चाहत से

फिर दिल को भी कुछ मिन्नत से कुछ हैबत से समझाएँगे हम

गर कहना दिल ने मान लिया और रुक बैठा तो बहत्तर है

और चैन न लेने देवेगा तो भेस बदल कर आएँगे हम

अव्वल तो नहीं पहचानोगे और लोगे भी पहचान तो फिर

हर तौर से छुप कर देखेंगे और दिल को ख़ुश कर जाएँगे हम

गर छुपना भी खुल जावेगा तो मिल कर अफ़्सूँ-साज़ों से

कुछ और ही लटका सेहर-भरा उस वक़्त बहम पहुँचाएँगे हम

जब वो भी पेश न जावेगा और शोहरत होवेगी फिर तो

जिस सूरत से बन आवेगा तस्वीर खिंचा मंंगवाएँगे हम

मौक़ूफ़ करोगे छुपने को तो बेहतर वर्ना 'नज़ीर' आसा

जो हर्फ़ ज़बाँ पर लाएँगे फिर वो ही कर दिखलाएँगे हम

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी