आन रखता है अजब यार का लड़ कर चलना

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

आन रखता है अजब यार का लड़ कर चलना

हर क़दम नाज़ के ग़ुस्से में अकड़ कर चलना

जितने बन बन के निकलते हैं सनम नाम-ए-ख़ुदा

सब में भाता है मुझे उस का बिगड़ कर चलना

ना-तवानी का भला हो जो हुआ मुझ को नसीब

उस की दीवार की ईंटों को रगड़ कर चलना

उस की काकुल है बुरी मान कहा ऐ अफ़ई

देखियो उस से तू कांधा न रगड़ कर चलना

चलते चलते न ख़लिश कर फ़लक-ए-दूँ से 'नज़ीर'

फ़ाएदा क्या है कमीने से झगड़ कर चलना

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like