करवा चौथ - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

करवा चौथ
बदलता संसार
बदलता व्यवहार
बदलते सरोकार
बदलते संस्कार
बदलते लोग
बदलते योग
बदलते समीकरण
बदलते अनुकरण

बदलता सब कुछ
पर नहीं बदलता
नारी का सुहाग के प्रति समर्पण
साल दर साल निभाती है वो रिवाज
जिसे करवा चौथ के नाम से
जानता है सारा समाज

इस बाबत
बहुत कुछ शब्दों में
बहुत कुछ कहने से अच्छा होगा
हम समझें - स्वीकारें
उस के अस्तित्व को
उस के नारित्व को
उस के खुद के सरोकारों को
उस के गिर्द घिरी दीवारों को

जिस के बिना
इस दुनिया की कल्पना ही व्यर्थ है
दे कर भी
क्या देंगे
हम उसे

हे ईश्वर हमें इतना तो समर्थ कर
कि हम
दे सकें
उसे
उस के हिस्से की ज़मीन
उस के हिस्से की अनुभूतियाँ
उस के हिस्से की साँसें
उस के हिस्से की सोच
उस के हिस्से की अभिव्यक्ति
आसक्ति से कहीं आगे बढ़ कर......................
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like