असम्भव शहर में रात - नवीन सागर

नवीन सागरनवीन सागर29 Sept 1948 – 14 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

मैं रूक गया देखने
आखिर कौन है
मैंने देखा अभी रूकना उसका
अपने पास
अभी वह परछाई के भीतर
दिख नहीं रहा है
उसे देखने जाता हूं अचानक उसके भीतर
तो दिख नहीं रहा हूं मैं.

एक परछाई बची है
पूरे नाटक के बाद
थिएटर बंद है उसके बाहर
असंभव शहर में रात
घण्‍टों की तरह बज रही है.
नवीन सागर
About the poet

नवीन सागर

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like