कृपया ठुँग न मारें -2 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

वे नफ़ासत से खाते हैं
आवाज़ नहीं करते
मगर न मालूम,तुम्हारे
‘कृपया’ के
‘डेल कारनेगी’ ने
कितने कौव्वों को
अपनी चोंच के लिए
शर्मसार किया है
या कितने चीलों की
चालाकी पर
वार किया है।
मगर लोग शर्तों के काँटों से
छिली पीठ है
लजाते हैं कहते
मगर ढीठ हैं।
 
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like