एक हमारा अप्पू है - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

7 min read · 12.4K reads

 
एक हमारा अप्पू है
अप्पू मेरा बेटा है
अप्पू मेरा दोश्त है
अप्पू है मेरा भाई
जिशके शारे बाल उड़ा कर
परशों ले गया एक नाई

अप्पू बहुत घुमक्कड़ है
और ढेल-शी बातें करता है
गीदड़ से भी मिलता है
चीयियों शे भी मिलता है
और तोतों शे बातें
करता भी है
फिर घर आकर शारी बातें
चाचा को बतलाता है

कहता है बतलाओ चाचा
ये तोते क्यों पाश नहीं आते हैं
उँगली शे जो पाश बुलाओ
झट शे क्यों उद जाते हैं

तब मैं उसको कहता हूँ
कहीं कोई न पिंजड़े में डाले
हमारी (तोतों की) भाशा न बदल डाले

और पंख उनके जो
टूट जाएँ तो
फिर कैसे उद पाएँगे
जंगल के मैदान में कैसे
गुल्ली-दन्दा खेलेंगे.

कैशे मम्मी-पापा के बिन शैर करने जाएँगे
कैशे चियियाँ, मैना,गीदड़, भालू
शियाड़ शे हाथ मिलाएँगे
इशी लिए उद जाते हैं
तभी तो पाश नहीं आते हैं

इशीलिए तो कहता हूँ
रोज़ शुबह उठ कर बाहर
चूरी डालो तोतों को
फिर उन को उद जाने दो
कल वो फिड़ शे आएँगे
अप्पू को दोश्त बनाएँगे
खेलेंगे चूरी खाएँगे

आँख फिरा कर झूम-झुमा कर
गंजे चाँद पे रख उँगली
धीरे से मुस्काता है
चाचा-पारी करता है
पर फिर बश में बैठ
चला जाता है
फिर चाचा को अप्पू बेटा
महीनों तक याद आता है
हँशता है बतियाता है
और न जाने क्या-क्या.
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like