मुझे देखने है - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

मुझे देखने है
सारे अदेखे दृष्य
मुझे जानने है
सारे अज्ञाने ज्ञान
मुझे समेटने है
सारे बिखराव
बस इसी एक आस में
बैठा हूं कब से
इस नंगधड़ंग तार पर
इस कबूतर के भीतर
कबूतर के भीतर का कबूतर
इस शोध में मेरे साथ है
मेरे भीतर बैठा है एक बंदर
मुझे याद है।
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like