कविता में - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

1 min read · 12.4K reads

कविता में
लिखी हैं ये पंक्तियां
एक जना खोलता बोतल
टलमलाते हाथों से
ढाल रहा जाम
दूसरा
खींच रहा है आंखों से
मेरा पाठक बांच रहा है यह कविता
ढूंढते हुए कविता
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like