जहां मैं हूं - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

जहां मैं हूं
क्या नहीं है वहां
सब कुछ तो है
जिसे मैं समझता हूं सब कुछ
एक बूढा आदमी
याद नहीं
उसने स्वयं कभी मुझे अपना बेटा कहा हो
लोगों से ही सुना-जाना था
क्या नहीं है वहां
जहां मैं हूं
सब कुछ तो है दिखणादे मुंहवाले
बीस गुणा चालीस धरती के एक हिस्से पर खड़ा
एक ढांचा
जो जाना जाता है मेरे घर के नाम से
जिस में मैं हूं
वह बूढा,मेरा पिता है
और साथ ही है हम दोनों की बीती हुई
उम्र का मौन
किसी टुन्नाए भूत सा
जब-तब बोल जाता है
हमारी हदों पर हंसते हुए
सारे कपड़े खोल जाता है।
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like