अपने भीतर - नवनीत पाण्डे

नवनीत पाण्डेनवनीत पाण्डे26 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

मैं निकला
अपने भीतर के घर से
ढूंढने अपने आप को
कैसे गढा मैं?
कैसे मढा मैं?
कितना बड़ा है मेरे भीतर का बाज़ार
एक नाम एक परिवार
एक घर
एक शहर के रिश्तों के घेरे में घूमता
झूलता मैं
मेरा एक ईश्वर
हर क्षण मेरे आगे चलता
मुझे अपने पीछे घसीटता
मैं जानता हूं
उसने नहीं बनाया मुझे
मैं ही हमेशा उसे
अपने लिए बनाता हूं
अपने को ढूंढने का नाटक करते हुए
अपने ही में लौट आता हूं
और हर बार इस हार को जीत मान
किसी तुम, वह और हम को
पटाने में लग जाता हूं ।
नवनीत पाण्डे
About the poet

नवनीत पाण्डे

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like