चलता है आफ़्ताब का दौर उस क़मर के साथ

नवाब उमराव बहादूर दिलेरनवाब उमराव बहादूर दिलेर

1 min read · 12.4K reads

चलता है आफ़्ताब का दौर उस क़मर के साथ

हम ऐब भी जो करते हैं तो इक हुनर के साथ

क्यूँकर किसी के रोज़-ए-जज़ा छुप सकेंगे जुर्म

ख़ुफ़या-नवीस दो-दो हैं हर इक बशर के साथ

रख लेना या ख़ुदा मिरी तर-दामनी की शर्म

बादल बरसते आएँ दुआ के असर के साथ

इन रोज़ों ख़ानदाँ को कोई पूछता नहीं

इज़्ज़त है आदमी की बस अब सीम-ओ-ज़र के साथ

हाथों में चाहते हो हिना का जो शोख़-रंग

मेहंदी को पीस लो मिरे ज़ख़्म-ए-जिगर के साथ

बाक़ी ख़ुमार रात का अब तक है साक़िया

गर्दिश में जाम भी रहे दौरान-ए-सर के साथ

फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा का देखना वाइज़ कि रोज़-ए-हश्र

जन्नत में हम भी जाएँगे ख़ैरुल-बशर के साथ

ख़त दे के नामा-बर को ये कहता है शौक़-ए-दिल

अच्छा तो है कि ख़ुद भी चलूँ नामा-बर के साथ

बचना दिल-ओ-जिगर का बुतों से मुहाल है

तीर-ए-मिज़ा भी चलते हैं तेग़-ए-नज़र के साथ

अफ़्सोस अब किसी का कोई क़द्र-दाँ नहीं

जौहर-शनास उठ गए अहल-ए-हुनर के साथ

करते न हम किसी की इताअ'त कभी 'दिलेर'

माशूक़ हम को मिलते अगर ज़ोर-ओ-ज़र के साथ

नवाब उमराव बहादूर दिलेर
About the poet

नवाब उमराव बहादूर दिलेर

उपनाम : 'दिलेर' मूल नाम : नवाब शमशेर बहादुर रईस-ए-बाँदा जन्म : इंदौर, मध्य प्रदेश निधन : इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like