टूटता हूँ कभी जुड़ता हूँ मैं - नौ बहार साबिर

नौ बहार साबिरनौ बहार साबिर11 Sept 1907

4 min read · 12.4K reads

टूटता हूँ कभी जुड़ता हूँ मैं
जागती आँख का सपना हूँ मैं

अपनी सूरत को तरसता हूँ मैं
आइना ढूँडने निकला हूँ मैं

कभी पिन्हाँ[1] कभी पैदा हूँ मैं
किस फ़ुसूँगर[2] का तमाशा हूँ मैं

ख़लिश-ए-ख़ार[3] कभी निकहत-ए-गुल[4]
हर-नफ़स[5] रंग बदलता हूँ मैं

देखिए किसकी नज़र पड़ती है
कब से शोकेस में रक्खा हूँ मैं

कोई तिरयाक[6] नहीं मेरा इलाज
कुश्ता-ए-ज़हर-ए-तमन्ना[7] हूँ मैं

कभी उठते हैं मिरे दाम बहुत
कभी बे-मोल भी महँगा हूँ मैं

कोई पहचाने तो क्या पहचाने
कभी सूरत कभी साया हूँ मैं

आतिश-ए-ग़म[8] की तमाज़त[9] के निसार[10]
जितना तपता हूँ निखरता हूँ मैं

कोई जादा न मंज़िल ’साबिर’
अपने ही गिर्द[11] भटकता हूँ मैं
नौ बहार साबिर
About the poet

नौ बहार साबिर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नौ बहार साबिर

  1. क्या है मुझमें - नौ बहार साबिर

    बून्द पानी की हूँ थोड़ी-सी हवा है मुझमेंइस बिज़ाअ’त[1] पे भी क्या तुर्फ़ां[2] अना[3] है मुझमें

    12.4K reads
  2. कुछ शेर - नौ बहार साबिर

    1.ख़ुश्क पत्ता ही सही, रौन्द के आगे ना बढ़ो,

    12.4K reads
  3. दूर के जल्वों की शादाबी का दिल-दादा न हो - नौ बहार साबिर

    दूर के जल्वों की शादाबी[1] का दिल-दादा[2] न होतू जिसे दरिया समझता है कहीं सहरा[3] न हो

    12.4K reads
  4. बादल अम्बर पे न धरती पे शजर है बाबा - नौ बहार साबिर

    बादल अम्बर पे न धरती पे शजर है बाबाज़िन्दगी धूप में सहरा का सफ़र है बाबा

    12.4K reads
  5. हयात क्या है मआल-ए-हयात क्या होगा - नौ बहार साबिर

    हयात क्या है मआल-ए-हयात क्या होगातू इस पे ग़ौर करेगा तो ग़म-ज़दा होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like