दूर के जल्वों की शादाबी[1] का दिल-दादा[2] न हो
तू जिसे दरिया समझता है कहीं सहरा[3] न हो
आइने को एक मुद्दत हो गई देखे हुए
वो ज़बीन-ए-शौक़[4] जिसपर सोच का साया न हो
वो भी मेरे पास से गुज़रा उसी अन्दाज़ से
मैंने भी ज़ाहिर किया जैसे उसे देखा न हो
इस तरफ़ क्या तुर्फ़ा[5] आलम[6] है ये खुल सकता नहीं
आदमी का क़द मगर दीवार से ऊँचा न हो
मस्लहत[7] चाहे रहूँ डाले तसन्नो[8] का नक़ाब
दोस्ती की माँग चेहरे पे कोई पर्दा न हो
धूप से घबरा के बैठा तो है लेकिन देख ले
ये किसी गिरती हुई दीवार का साया न हो
क़हक़हों की छाँव में एक शख़्स बैठा है उदास
वो भी मेरी ही तरह इस भीड़ में तन्हा न हो
’साबिर’ इन मानूस[9] गलियों से तो दिल उकता गया
आ चलें इस शहर में पहले जैसा देखा न हो