क्या है मुझमें - नौ बहार साबिर

नौ बहार साबिरनौ बहार साबिर11 Sept 1907

4 min read · 12.4K reads

बून्द पानी की हूँ थोड़ी-सी हवा है मुझमें
इस बिज़ाअ’त[1] पे भी क्या तुर्फ़ां[2] अना[3] है मुझमें

ये जो इक हश्र[4] शब-ओ-रोज़[5] बपा[6] है मुझमें
हो न हो और भी कुछ मेरे सिवा है मुझमें

सफ़्हा-ए-दहर[7] पे इक राज़ की तहरीर[8] हूँ मैं
हर कोई पढ़ नहीं सकता जे लिखा है मुझमें

कभी शबनम की लताफ़त[9] कभा शोले की लपक
लम्हा-लम्हा ये बदलता हुआ क्या है मुझमें

शहर का शहर हो जब अरसा-ए-मशहर[10] की तरह
कौन सुनता है जो कुहराम मचा है मुझमें

तोड़कर साज़ को शर्मिन्दा-ए-मिज़राब[11] न कर
अब न झंकार है कोई न सदा है मुझमें

वक़्त ने कर दिया साबिर मुझे सहरा-ब-किनार[12]
इक ज़माने में समुन्दर भी बहा है मुझ में
नौ बहार साबिर
About the poet

नौ बहार साबिर

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like