तीर-ए-मिज़्गाँ को तो पैकान-ए-क़ज़ा कहते हैं
पर निगाह-ए-ग़लत-अंदाज़ को क्या कहते हैं
सामने मेरे तो दुश्मन को बुरा कहते हैं
दुश्मनों में मुझे क्या जाने वो क्या कहते हैं
जब कहा मैं ने मुझे आप बुरा कहते हैं
किस ढिटाई से सितमगर ने कहा कहते हैं
चाहने वालों को अपने जो बुरा कहते हैं
सोचते भी हैं कभी आप कि क्या कहते हैं
बेवफ़ाई का तिरी ख़ल्क़ गिला करती है
और हम हैं कि तुझे जान-ए-वफ़ा कहते हैं
लब हिलाना भी तो अब मुझ को हुआ है मुश्किल
मेरी हर बात को दुश्मन का गिला कहते हैं
मुस्कुरा कर मुझे देखा कि मिरी जान गई
नाज़ कहते हैं इसे इस को अदा कहते हैं
ग़ैर जो चाहें कहें मुझ को मगर याद रहे
ख़ूब-रू हैं वो जो औरों को बुरा कहते हैं
ज़िंदगी है वो हक़ीक़त में जो कहलाती है मौत
है वही ऐन-ए-बक़ा जिस को फ़ना कहते हैं
ग़ैर कहता है बुरा मुझ को तो कहने दीजे
होती आई है कि अच्छों को बुरा कहते हैं
हम जो कहते हैं वो बेजा है सरासर है ग़लत
और अग़्यार जो कहते हैं बजा कहते हैं
क्या सितम है नहीं सुनते वो फ़साना मेरा
कहते हैं लोग उसे होश-रुबा कहते हैं
घर रक़ीबों के ज़रूर आप गए थे छुप कर
मुझ से ये आप के नक़्श-ए-कफ़-ए-पा कहते हैं
आह को मेरी समझते हैं नसीम-ए-गुलशन
और नालों को वो अंदोह-रुबा कहते हैं
मुझ से क्या पूछते हो क्या तुम्हें मालूम नहीं
क्यों मुझे कुश्ता-ए-अंदाज़ा-ओ-अदा कहते हैं
आप तो जौर के मोजिद हैं जफ़ा के बानी
आप क्या जानें कि किस शय को वफ़ा कहते हैं
है जुनूँ उन को ये आशुफ़्ता-सरी है उन की
गेसू-ए-यार को जो शाम-ए-बला कहते हैं
है समझ का ये तिरी फेर बुतों को ज़ाहिद
कब ख़ुदा कहते हैं हम शान-ए-ख़ुदा कहते हैं
सुनते ही नींद न आ जाए तो मेरा ज़िम्मा
मेरे अफ़्साने को अंदोह-रुबा कहते हैं
सर उड़ा देते हैं वो तेग़-ए-जफ़ा से 'नश्तर'
प्यार से हम जो उन्हें जान-ए-वफ़ा कहते हैं








